03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

16 अगस्त तक कोराना वैक्सीन बाजार में !

एफएनएन, नई दिल्ली: पूरी दुनिया को कोराना वैक्सीन का इंतजार है। इस बीच रूस से अच्छी खबर आ रही है।  रूस ने दावा किया है कि 10 अगस्त तक उसकी वैक्सीन को मंजूरी मिल जाएगी, और 16 अगस्त तक वैक्सीन बाजार में उपलब्ध करा दी जाएगी। रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखैल मुराश्को का कहना है कि देश के स्वास्थ्य अधिकारी वैक्सीनेशन प्रोग्राम की तैयारी कर रहे हैं। सबसे पहले देश के डॉक्टरों और शिक्षकों को वैक्सीन की खुराक दी जाएगी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के रेग्युलेटर्स इसी महीने अगस्त में पहली कोरोना वायरस वैक्सीन को मंजूरी दे सकते हैं। हालांकि, बेहद तेजी से वैक्सीन तैयार करने पर कुछ एक्सपर्ट ने चिंता जाहिर की है।

download (2)

तेजी से चल रहा वैक्सीन पर काम

दुनियाभर में कोरोना वायरस की 20 से अधिक वैक्सीन पर काम चल रहा है। रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखैल मुराश्को का कहना है कि मॉस्को में स्थित गमलेया इंस्टीट्यूट ने रूसी वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल पूरा कर लिया है और अब पेपरवर्क का काम हो रहा है। बता दें कि अब तक रूस में अब तक कोरोना वायरस के 845,443 मामले सामने आ चुके हैं और करीब 14,200 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो रूस कोरोना की वैक्सीन लाने वाला पहला देश बनेगा और यह दुनिया भर के देशों को आश्चर्य में भी डालेगा।

दावे पर सवाल

हालांकि रूस जिस वैक्सीन को लॉन्च करने की बात कर रहा है उसकी विश्वसनीयता कितनी इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि रूस की तरफ से इस वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल को लेकर की भी तरह की जानकारी साझा नहीं की गई है।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img