Saturday, February 14, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकिसानों का उत्पीड़न बंद करो वरना होगा आंदोलन : बेहड़

किसानों का उत्पीड़न बंद करो वरना होगा आंदोलन : बेहड़

एफएनएन,रुद्रपुर : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार को किसानों के सुख दुख से कोई सरोकार नहीं है ।जनपद की सभी सहकारी समितियों को किसानों पर 95 क की कार्रवाई कर आरसी जारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। समितियों में जिस बकायेदारों पर 50,000 से अधिक बकाया है ,उन किसानों पर 95 क की कार्रवाई होगी। जिससे प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार किसानों का गला घोटना चाहती है। जिसके विरोध में आज बेहड़ तमाम कांग्रेसियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए । हालांकि एसडीएम और तहसीलदार ने उन्हें धरना समाप्त करने का आग्रह किया ।लेकिन बेहड़ ने चेतावनी दी कि जब तक कार्रवाई के आदेश वापस नहीं लिये जाते तो वह धरने से नहीं उठेंगे ।बेहड का कहना है कि जनपद की सहकारी समितियों में 22 करोड़ रुपए से ज्यादा बकाया है ।जिसमें नेफेड का 5 करोड़ से अधिक का बकाया है। बगवाड़ा सोसाइटी में किसानों का लगभग 12000 कुंटल धान से भी ज्यादा का किसानों का बकाया है ।जिसकी कीमत लगभग सवा दो करोड़ है ।राज्य सरकार किसानों को बकाया नहीं दे रही और उन पर 95 क की कार्रवाई के आदेश जारी कर किसानों का उत्पीड़न कर रही है। बेहड़ ने कहा कि जनपद में किसानों के गन्ने का भुगतान भी अब तक नहीं हुआ। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, तो किसानों को निराशा हाथ लगी है। सरकार को किसानों के सुख-दुख से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि 95 क की कार्रवाई का आदेश वापस नही लिया गया तो किसानों के साथ मिलकर आंदोलन होगा। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा , कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा संदीप चीमा, अनिल शर्मा, परिमल राय, दिनेश पंत ,सुभाष बेहड,इंद्रजीत सिंह, किशोर राय ,बबीता, सुमन ,रेखा, रामलाल ,सोहन ,हरिओम ,देवदत्त सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments