03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किच्छा नगर पालिका : दावेदारों की संख्या ने बढ़ा दीं भाजपा की मुश्किलें

Spread the love
  • संभावित सामान्य सीट के लिए एक दर्जन से अधिक की दावेदारी, ओबीसी व एससी के लिए अनेक दावेदार

राज सक्सेना, किच्छा : नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही भाजपा में दावेदारी का दौर भी शुरू हो गया है। मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना के समक्ष संभावित सामान्य, ओबीसी एवं एससी सीट पर 31 लोगों ने दावेदारी ठोकी है, हालांकि नाम सामने आने के बाद पार्टी पदाधिकारियों के बीच चल रही चर्चाओं ने दावेदारो की राजनीतिक कलई खोल कर रख दी है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद दावेदारों में पार्टी किसको अपने प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारती है।

बताते चलें कि नगर पालिका चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही स्वयं को जिताऊ प्रत्याशी बताते हुए संभवित सामान्य सीट के लिए 15 दावेदारों संदीप अरोरा, प्रहलाद खुराना, पूनम अग्र्रवाल, दिनेश भाटिया, विवेक राय, महेन्द्र पाल, राजीव सक्सेना, मीना शर्मा, संजीव खन्ना, शैली फुटेला, सुभाष तनेजा, लता सिंह, कमलेन्द्र सेमवाल, लवी सहगल, सचिन चावला ने अपनी दावेदारी भाजपा मंडल अध्यक्ष के समक्ष पेश की।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसके अलावा ओबीसी सीट के लिए 8 भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वयं को प्रत्याशी घोषित करने की मांग उठाई है, जिसमें धर्मराज जासवाल, अंजू जायसवाल, बलकेश चौधरी, महेन्द्र पाल, गीता पाल, मूलचन्द्र राठौर, रेखा राठौर, विवेक राय ने ताल ठोकी है। महेन्द्र पाल, विवेक राय ने सामान्य सीट के साथ ही ओबीसी सीट पर भी ताल ठोकी है। इसके अलावा संभावित एससी सीट के लिए सूरजमुखी, राजकुमार कोली, रीना गौतम, जितेन्द्र गौतम, प्रियंका वाल्मीकि, नितिन चरन, सीमा कोली, मुकेश कोली ने टिकट की दावेदारी की है।

दावेदारों की लम्बी सूची के आने के बाद पूर्व में पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़े कार्यकर्ताओं को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार है। हालांकि सभी दावेदार जीत का भरोसा दिला रहे हैं लेकिन भाजपा आला कमान के समक्ष सही प्रत्याशी का चयन मुश्किल भरा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर चुनावी मैदान में पार्टी किस सीट पर किसको मैदान में उतारेगी।

Hot this week

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...

Topics

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img