03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किच्छा: विधायक बेहड़ ने पंडित नारायण दत्त तिवारी की जयंती एंव पुण्यतिथि पर किया नमन

किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपने कार्यालय में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के भूतपूर्व मुख्यमंत्री, विकास पुरुष के नाम से विख्यात स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर समस्त क्षेत्रवासियों एवं पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर बेहड ने कहा की आदरणीय नारायण दत्त तिवारी के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहने पर उनके कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री रहा और उनके साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ एवं राजनीतिज्ञ विषय में उनसे बहुत कुछ जाना एवं सीखा। स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी जिनको हम विकास पुरुष के नाम से जानते है उनके समय में उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में अनेकों विकास योजनायें लायी जो आज भी मील का पत्थर साबित हो रही है। प्रदेश व देश हित में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने आदरणीय स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और उनके पद चिन्हों पर चलने का और देश सेवा करने का प्रण लिया।

इस मौके पर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, ओमप्रकाश दुआ, मेजर सिंह, गुलशन सिन्धी, दलीप सिंह बिष्ट, लियाकत अंसारी, मिसबाउल कुरेशी, सुनीता कश्यप गिरीश चिटकारा, जीवन जोशी, हरभजन सिंह, गुरचरण सिंह चन्नी, अशोक मित्रा, छोटे लाल कोली, त्रिपतपाल सिंह, इन्तजार मलिक, नितिन शर्मा, एन यू खान, ताहिर मलिक, फजील खान, नितिन शर्मा, गुरप्रीत पोल्ला, नासिर खान, नंदलाल, धर्मेंद्र सिंधी, दलजीत कक्कड़, देवकीनंदन, शानू मालिक, संदीप अरोरा, रिजवान निक्की, सोनी सिंह थे।

यह भी पढ़ें- सलमान! ₹5करोड़ दे दो, वरना बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा तुम्हारा हाल

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img