खटीमा एसडीएम और तहसीलदार कोरोना पाॅजिटिव

एफएनएन, खटीमा: कोरोना संक्रमण की रफ्तार से सभी बेहाल हैं। वायरस ने हर तरफ कोहराम मचा रखा है। रविवार को खटीमा की एसडीएम निर्मला बिष्ट और तहसीलदार यूसुफ अली कोरोना संक्रमित मिलने के बाद लोगों में अफरा-तफरी है। दोनों अधिकारियों ने पिछले तीन दिन में उनके संपर्क में आए लोगों से होम क्वारंटाइन होने और जांच कराने की अपील की है। बता दें कि खटीमा में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने पिछले दिनों सिर्फ खटीमा में ही लाॅकडाउन करने का फैसला लिया था। यहां केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब एसडीएम और तहसीलदार के संक्रमित मिलने से उन अधिकारियों और कर्मचारियों में भी खौफ है जो पिछले दिनों उनसे मिले थे। माना जा रहा है कि प्रशासन दोनों अधिकारियों के कार्यालय भी सील करने का निर्णय ले सकता है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img