Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशकेंद्रीय मंत्री संतोष ने मार्शल आर्ट्स की उदीयमान खिलाड़ी अनिका गोयल को...

केंद्रीय मंत्री संतोष ने मार्शल आर्ट्स की उदीयमान खिलाड़ी अनिका गोयल को किया सम्मानित

  • तिरछी हथेली के प्रहार से एक मिनट में 168 मार्बल टायल्स तोड़कर बनाया है अनूठा रिकॉर्ड

एफएनएन, बरेली: भारत विकास परिषद अहिच्छत्र नगरी शाखा के तत्वावधान में शहर में प्रभा टाकीज के पास स्थित केशव कृपा भवन में मार्शल आर्ट्स की उदीयमान खिलाड़ी अनिका गोयल को एक समारोह में केंद्रीय श्रम एवं सेवायोजन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
बता दें कि बरेली की सिर्फ पांच साल की छोटी सी बच्ची अनिका गोयल मार्शल आर्ट्स की उदीयमान खिलाड़ी है और एक मिनट में 168 टायल्स तोड़कर विश्व रिकार्ड भी अपने नाम कर चुकी है।
समारोह में बच्ची ने पलक झपकते एक तिरछे हाथ के वार से कई टायल्स तोड़ने का करिश्मा दिखाते हुए सैकड़ों लोगों की ढेर सारी वाहवाही और देर तक बजती रही तालियों की गड़गड़ाहट भी बटोरी।

भारत विकास परिषद अहिच्छत्र नगरी शाखा ने किया सम्मान समारोह

छोटी सी बिटिया का अजब-गजब करतब देखकर केंद्रीय मंत्री श्री गंगवार भी विस्मित-विमुग्ध हुए। उन्होंने अपने हाथों से मैडल पहनाकर और परिषद द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न भेंटकर उसे सम्मानित किया। समारोह में भाजपा महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा, महानगर महामंत्री अधीर सक्सेना, भारत विकास परिषद के यूपी स्टेट कोआर्डिनेटर इंजी. नवनीत अग्रवाल, जिला सचिव कंचन वर्मा और परिषद की अहिच्छत्र नगरी शाखा के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने भी बच्ची अनिका की उल्लेखनीय उपलब्धि पर उसे बहुत सारी बधाइयां और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments