Monday, February 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकेदारनाथ की विधायक शैला रानी रावत का निधन, देहरादून में ली अंतिम...

केदारनाथ की विधायक शैला रानी रावत का निधन, देहरादून में ली अंतिम सांस

एफएनएन, देहरादून: केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत का निधन हो गया है। 68 वर्षीय शैला रानी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहीं थीं। देहरादून के मैक्स अस्पताल में मंगलवार रात 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया।

कैंसर से पीड़ित थीं विधायक शैला रानी

शैला रानी रावत 2022 में दूसरी बार केदारनाथ से चुनाव जीत कर विधायक बनी थीं। वे 2012 में भी केदारनाथ से विधायक रहीं। 2003 से 2008 तक वे केदारनाथ जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। इससे पहले वे अगस्त्यमुनी ब्लॉक प्रमुख के पद पर भी रहीं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद से उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। 2017 में वे कांग्रेस के मनोज रावत से विधानसभा का चुनाव हार गईं। इसके बाद वे कैंसर से पीड़ित हो गईं। कैंसर को मात देकर उन्होंने 2022 में चुनाव जीत कर फिर विधानसभा में कदम रखा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

रुद्रप्रयाग में होगा अंतिम संस्कार

पिछले कुछ समय से उनकी सेहत फिर गिरना शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने मंगलवार रात 11 बजे अंतिम सांस ली। उनके छोटे भाई अजय राणा ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर बुधवार को भाजपा मुख्यालय ले जाया जाएगा। फिर उनके मायके चाक गड़ोलिया होते हुए रुद्रप्रयाग ले जाया जाएगा। अंतिम संस्कार गुरुवार को रुद्रप्रयाग में होगा।

ये भी पढ़ें…भारी बारिश से टमाटर हुआ लाल, तोरई और शिमला मिर्च ने बिगाड़ा रसोई का बजट

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments