03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कपसाड़ कांड: आरोपी पारस सोम को CJM कोर्ट ने 14 दिन के लिए भेजा जेल

Spread the love

एफएनएन, मेरठ : कपसाड़ कांड में सुनीता की हत्या और उनकी बेटी रूबी के अपहरण के मामले रविवार शाम को पारस सोम को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। यहां से 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कपसाड़ गांव में सुनीता की हत्या और बेटी रूबी के अपहरण के मामले में पकड़े पारस सोम को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस दौरान कचहरी में पुलिस बल तैनात रहा और लोगों की भीड़ रही।

यूपी के मेरठ जिले में सरधना स्थित गांव कपसाड़ में पारस सोम ने अपने साथियों के साथ मिलकर दलित महिला सुनीता की हत्या की थी। साथ ही उनकी बेटी रूबी का अपहरण कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने दोनों हरिद्वार से बरामद कर लिया।

रविवार को सबसे पहले एसीजेएम द्वितीय की कोर्ट में रूबी को पेश किया गया। यहां पुलिस ने चुपचाप करीब 50 मिनट तक रूबी के बयान कराए, उसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

इसके कुछ देर बाद शाम करीब पौने पांच बजे पारस को सीजएम कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मेरठ जिला कारागार भेज दिया गया।

इस दौरान कचहरी में मीडियाकर्मियों और राजनीतिक दलों के लोगों को जमावड़ा लगा रहा।

Hot this week

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

Topics

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img