Wednesday, March 4, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीकन्हैया कुमार ने सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, आपसी सहयोग पर हुई...

कन्हैया कुमार ने सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, आपसी सहयोग पर हुई चर्चा

एफएनएन, नई दिल्ली :  लोकसभा चुनाव के लिए आइएनडीआइ गठबंधन से प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने आज बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात सीएम हाउस में हुई। इस दौरान दोनों के बीच लोकसभा चुनाव में आपसी सहयोग पर चर्चा की गई है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार

कन्हैया कुमार उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं का असंतोष और विरोध लगातार सामने आ रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कन्हैया कुमार को बाहरी बता रहे हैं। हाल ही में अरविंदर सिंह लवली ने कन्हैया की उम्मीदवारी के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

उल्लेखनीय है कि इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली में गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव लड़ रही है। इसके तहत दिल्ली की सात सीटों में आम आदमी पार्टी को चार और कांग्रेस के हिस्से में तीन सीटें आई हैं।

दिल्ली की सभी सीटों पर कब होगा मतदान?

दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा और चार जून को नतीजे आएंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments