03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कल्याण सिंह की तबीयत में सुधार नहीं, गाजियाबाद रेफर

एफएनएन, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ है। कोरोना संक्रमण के चलते 88 वर्षीय कल्याण सिंह को बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे एरोम्ड इंटरनेशनल रेस्क्यू सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की एयर एंबुलेंस से लखनऊ के एसजीपीजीआई से यशोदा अस्पताल, गाजियाबाद ले जाया गया है। वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह को सोमवार को कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि होने के बाद एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था।

मंगलवार को स्वास्थ्य में हुआ था सुधार

इससे पहले मंगलवार को लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉक्टर आर.के धीमान ने बताया था कि 88 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में पहले के मुकाबले सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि कल्याण सिंह लोगों से बात कर रहे हैं और उनके रक्त में ऑक्सीजन का स्तर भी संतोषजनक है। उन्हें बुखार नहीं है और उनका रक्तचाप भी सामान्य है।

Hot this week

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img