Tuesday, February 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकलश यात्रा के साथ श्री शनि महाराज की वार्षिक पूजा शुरू

कलश यात्रा के साथ श्री शनि महाराज की वार्षिक पूजा शुरू

एफएनएन,रुद्रपुर : आज प्रातः श्री दुर्गा मंदिर आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी से निकली भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शनिदेव मंदिर सिंह कॉलोनी गली नंबर 1 में आयोजित वार्षिक श्री श्री शनि महाराज की वार्षिक पूजा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित बैंड बाजों के साथ सर पर कलश धारण कर श्री दुर्गा मंदिर से रवाना हुई। कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होकर गुजरती हुई किच्छा बायपास मार्ग स्थित झील पहुंची, जहां महिलाओं द्वारा कलश में जल धारण किया गया और वापस श्री श्री शनिदेव मंदिर सिंह कॉलोनी गली नंबर 1 पहुंचे।

ujjawal uttarakhand

जहां धार्मिक अनुष्ठानों के बीच कलश स्थापित किए गए। आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी निवासी कार्तिक मंडल के सौजन्य एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित इस पूजा महोत्सव में आज शाम 8:00 बजे अधिवास कार्यक्रम आयोजित होगा ,जबकि उत्कल 20 मार्च शनिवार को प्रातः 6:00 बजे से अष्टम प्रहार एवं महा नाम संकीर्तन का भंडारा प्रारंभ होगा । दोपहर 1:00 से श्री श्री शनि महाराज जी की पूजा प्रारंभ होगी ।

जबकि 21 मार्च को प्रातः 6:00 बजे पूजा का विधिवत समापन किया जाएगा। कलश यात्रा में मुख्य रूप से कार्तिक मंडल, दीपू मंडल, पारुल मंडल, चैताली मंडल, गीता सरकार ,बीना सरकार, सुनीता हालदार सलतिका मंडल ,सुदेवी विश्वास ,सविता पाल, भानु, सपन मंडल, गणेश सरकार ,अमित सरकार ,उत्तम अधिकारी ,गोविंद राय, गणेश राय ,डा ईश्वर मलिक, देवदास सरकार, सुनील रॉय, रविंद्र मलिक ,श्यामल रॉय ,मनी मंडल, विनय विश्वास ,कार्तिक ढाली ,कनी मंडल, तपन विश्वास, बबली विश्वास ,काशीनाथ हाजरा सहित कई श्रद्धालु शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments