Wednesday, April 1, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडडरा रहा कोरोना का JN.1 सीरीज वैरिएंट, 11 राज्यों से 500 से...

डरा रहा कोरोना का JN.1 सीरीज वैरिएंट, 11 राज्यों से 500 से अधिक केस आए सामने, 24 घंटों में पांच की मौत

एफएनएन, नई दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटों में कोविड के कारण 5 मौतें हो गई है। वहीं, 2 जनवरी, 2024 तक 11 राज्यों से JN.1 सीरीज वैरिएंट के कुल 511 मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) के तहत एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) ने इसकी जानकारी दी।

वहीं, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 602 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिससे कुल मामलों की संख्या 4,50,15,136 (4 करोड़, 50 लाख 15 हजार 136) हो गई है। इसी के साथ एक्टिव केसों की संख्या में कमी आई है। पहले एक्टिव केसलोड 4,440 था, जिसमें मंगलवार से 125 की कमी देखी गई। पिछले 24 घंटों में 722 लोग ठीक हुए और कुल ठीक हुए मामले 4,44,77,272 हो गए।

क्या है अन्य राज्यों में स्थिति?

केरल में पिछले 24 घंटों में 2 मौतें हुई है, जिसमें एक महिला और एक पुरूष शामिल है। कर्नाटक ने पिछले 24 घंटों में एक कोविड की मौत की सूचना दी। बात करें पंजाब की तो यहां कोविड से एक की मौत हुई है। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोविड से एक मौत की सूचना मिली। ओडिशा में मंगलवार को 27 सक्रिय मामले सामने आए हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इन राज्यों में इतने मामले

आईसीएमआर ने बताया कि 2 जनवरी को देश में कोरोना के 32,946 परीक्षण किए गए। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि 2 जनवरी, 2024 तक 11 राज्यों से JN.1 वैरिएंट के कुल 511 मामले सामने आए हैं। कर्नाटक में सब-वैरिएंट के 199 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, केरल में 148 मामले, गोवा से 47 मामले, गुजरात से 36, महाराष्ट्र से 32, तमिलनाडु में 26, दिल्ली में 15 और राजस्थान में 4, तेलंगाना में दो, ओडिशा और हरियाणा में एक-एक मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें:पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा का भजन मंत्रमुग्ध करने वाला

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments