03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जितेंद्र मिश्रा फिर चुने गए बरेली कॉलेज कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष, चंद्रकेश को एक वोट से हराया

बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों के चुनाव में एक वोट से हुआ जीत-हार का फैसला, अब अस्थायी कर्मियों का एक ही संगठन

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। कर्मचारी नेता सुनील कुमार, पूरनलाल मसीह और गंगा प्रसाद की कई दिन से चल रही कोशिशें आखिरकार शनिवार को रंग ले ही आईं। बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों के चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा को एक बार फिर कर्मचारी कल्याण सेवा सनिति का अध्यक्ष चुन लिया गया। मिश्रा ने सिर्फ एक वोट के अंतर से मौजूदा अध्यक्ष चंद्रकेश यादव को हराकर पुन: अध्यक्ष पद हासिल कर लिया है। बाद में अस्थायी कर्मचारियों की बैठक में सभी ने जितेंद्र मिश्रा के समर्थन में हस्ताक्षर कर अध्यक्ष पद के लिए आमराय से अपनी सहमति दी और भविष्य में अस्थायी कर्मचारियों का एक ही संगठन संचालित करने का ऐलान करते हुए चंद्रकेश यादव को अध्यक्ष पद से पदमुक्त भी कर दिया।

इसके साथ ही सुनील कुमार को पुन: समिति का सचिव, पूरनलाल मसीह को उपाध्यक्ष और गंगा प्रसाद को कोषाध्यक्ष चुना गया है। बाद में कर्मचारी कल्याण सेवा सनिति के बैनर तले सभी नवनियुक्त पदाधिकारी और सदस्य इकट्ठे होकर प्राचार्य कार्यालय पहुंचे। प्राचार्य प्रो.ओ.पी. राय ने नवनिर्वीचित अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा और अन्य पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया और मिश्रा को पुन: अध्यक्ष बनने पर बधाई भी दी। प्राचार्य कक्ष में कई प्राध्यापकों की मौजूदगी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि अस्थाई कर्मचारियों और कालेज के व्यापक हित में पूर्व की तरह ही भविष्य में भी सभी के सहयोग से मेरा संघर्ष मेरी प्राथमिकता में रहेगा। अस्थायी कर्मचारियों का जीवन स्तर सुधरे, ऐसा प्रयास प्रबंधन और सरकार दोनों स्तर से कराने को संकल्पित हूं। सभी अस्थायी कर्मचारियों को साधकर और साथ लेकर चलूंगा।

अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के साथ सभी पदाधिकारियों ने विभागों में जाकर प्राध्यापकों से भी  मुलाकात की। प्रो एम. वी. कलहंस, प्रो ए.सी. त्रिपाठी, प्रोफेसर आलोक खरे, प्रो. चौहान आदि ने शुभकामनाएं भी दीं। अस्थायी कर्मचारियों ने एक-दूसरे को लड्डू भी खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस मौके पर राजाराम, कुलदीप, तेजपाल, रमेश कुमार, संतोष, बच्ची देवी, रामू, रायबहादुर, दीपक, श्रीराम, मुकैश यादव आदि अस्थायी कर्मचारी मौजूद रहे।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img