Tag: Karmchari Kalyan Seva Samiti

बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मियों की खातिर संघर्ष करेगी कर्मचारी कल्याण सेवा समिति

बैठक में समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि ऐतिहासिक बरेली कॉलेज में बीस-बीस साल से भी ज्यादा लगातार नौकरी करने के बावजूद  सैकड़ों अस्थायी कर्मचारियों को न तो श्रम विभाग से तय न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है और न ही किसी के स्थायित्व की प्रक्रिया शुरू की गई है। हमारी कोशिश संगठन के बैनर तले समय-समय पर धरना-प्रदर्शन करने की होगी। कॉलेज प्रबंधन और जिला प्रशासन से वार्ता कर अस्थायी कर्मचारियों को श्रम विभाग से निर्धारित न्यूनतम मासिक वेतन, शासन द्वारा निर्धारित सभी भत्ते दिलवाने के साथ ही उनका नियमितीकरण कराने की पहल भी जारी रखी जाएगी।

जितेंद्र मिश्रा फिर चुने गए बरेली कॉलेज कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष, चंद्रकेश को एक वोट से हराया

बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों के चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा को एक बार फिर कर्मचारी कल्याण सेवा सनिति का अध्यक्ष चुन लिया गया। मिश्रा ने सिर्फ एक वोट के अंतर से मौजूदा अध्यक्ष चंद्रकेश यादव को हराकर पुन: अध्यक्ष पद हासिल कर लिया है।