Saturday, March 28, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडजीवन नयाल तीसरी बार सर्वसहमति से बने अध्यक्ष, पुनः नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजीव...

जीवन नयाल तीसरी बार सर्वसहमति से बने अध्यक्ष, पुनः नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजीव चावला का पत्रकारों ने किया जोरदार स्वागत

एफएनएन, रुद्रपुर : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन दिनेशपुर -गूलरभोज के जीवन नयाल तीसरी बार सर्वसहमति से अध्यक्ष चुने गए। इस मौके पर पुनः जिलाध्यक्ष चुने जाने पर राजीव चावला का पत्रकारों ने जोरदार स्वागत किया गया। चावला ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते राष्ट्र व समाज हित में निष्पक्ष कार्य करने का आवाहन किया।

शुक्रवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कार्यालय में पर्यवेक्षक नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजीव चावला की देखरेख में दिनेशपुर- गूलरभोज श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का सर्वसहमति से गठन हुआ। यहां पर केवल चंद्र पाठक संरक्षक, गौतम सरकार महामंत्री, अजय अरोरा कोषाध्यक्ष, सुधीर साहू व अरुण कुमार दुबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज अधिकारी, अमित गुप्ता व हरविंदर चावला उपाध्यक्ष, संजीव गाईन व अर्जुन कुमार सचिव, सदस्यों में विभूति मंडल, सचिन राणा निर्विरोध चुने गए।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments