03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों का गोलमोल करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, महिला फरार

एफएनएन, रुद्रपुर : विदेश भेजने के नाम पर कई लोगों से ठगी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि एक महिला फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। पत्रकार वार्ता में पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया खुशवंत सिंह ग्राम ठोठूपुरा, केलाखेड़ा भुजवानगला, बाजपुर ऊधमसिंह नगर, उसका दूसरा साथी मनमोहनजीत सिंह ग्राम बैरिया रोड, लखनपुर, बाजपुर का रहने वाला है।

फरान महिला किरणदीप कौर खुशवंत सिंह की पत्नी है। पुलिस ने बताया कि यह लोग बराड़ ओवरसीज के नाम से रुद्रपुर में विदेश भिजवाने का ठेका लेकर लोगों से ठगी करते थे। कई लोगों से पैसा लेने के बाद उन्होंने कंपनी का ऑफिस बंद करने के साथ ही अकाउंट भी बंद कर दिया था।

इस मामले में तीन मुकदमें पंजीकृत किए गए थे, जिनमें इन लोगों पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप था। 8 मामले इनके खिलाफ जांच में चल रहे हैं, ऐसे में 2 से ढाई करोड़ रुपए की धोखाधड़ी इन लोगों द्वारा प्रतीत होती है। पुलिस ने बताया इन सभी को गिरफ्तार करने के बाद उनकी संपत्ति भी सीज की जाएगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विक्रम सिंह राठौड़ के अलावा वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमाल हसन केसी आर्य, उप निरीक्षक दिनेश परिहार, उमेश त्यागी, विशाल रावत, ममता आर्य आदि शामिल थे।

Hot this week

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Panipat में नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़, 41 हजार बोतलें बरामद

एफएनएन, पानीपत : Panipat बाजार में बिकने वाली नामी...

Ankita Bhandari की मां सोनी देवी को मिली जान से मारने की धमकी, IG ने SSP को दिए जांच के आदेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

Topics

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

Mother की अर्थी को कंधा देकर भावुक हुए CM योगी आदित्यनाथ

एफएनएन, पौड़ी गढ़वाल : Mother उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...

Dineshpur में दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur ऊधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img