Saturday, February 28, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमहिला के यौन शोषण के आरोप में नप गए जसपुर कोतवाल अशोक...

महिला के यौन शोषण के आरोप में नप गए जसपुर कोतवाल अशोक कुमार

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला के यौन शोषण के आरोप में पुलिस महानिदेशक ने जसपुर कोतवाल अशोक कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं इस मामले की जांच के निर्देश भी दिए हैं। आपको बताते चलें कि जसपुर कोतवाल अशोक कुमार पूर्व में कोतवाली के निरीक्षक थे, जहां उन पर कांग्रेसियों के उत्पीड़न का आरोप लगा था। विधायक तिलकराज बेहड़ के सदन में मामला उठाने के बाद उनका तबादला किच्छा से जसपुर कर दिया गया था।

अब निरीक्षक अशोक कुमार एक महिला के यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे हैं। सूत्रों की मानें तो यह महिला पुलिस महानिदेशक के समक्ष पेश हुई थी और उसने पुख्ता सबूत भी उपलब्ध कराए थे। इसमें एक वीडियो भी शामिल है, जिसमें निरीक्षक अशोक कुमार महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments