03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जय-जय भारत, तीन महीने बाद रुद्रपुर नगर निगम में कदम रखेंगे पार्षद

Spread the love
  • नगर आयुक्त जय भारत के रहते नगर निगम में कदम न रखने की ली थी सौगंध

एफएनएन, रुद्रपुर : नगर आयुक्त जय भारत सिंह के रहते नगर निगम कार्यालय में कदम न रखने की सौगंध लेने वाले पार्षदों में खासा उत्साह है। तीन महीने बाद अब भाजपा पार्षद नगर निगम के दफ्तर में दाखिल होंगे। नगर आयुक्त के स्थानांतरण को पार्षद अपनी जीत मां रहे हैं।पार्षद सुशील चौहान ने कहा कि नगर आयुक्त को हटाए जाने को लेकर आंदोलन किया जा रहा था और भाजपा पार्षदो ने नगर आयुक्त के स्थानांतरण न होने तक नगर निगम परिसर में न जाने की कसम खाई थी। इसी कसम को सभी पार्षदों ने पूरा भी किया। नगर आयुक्त का स्थानांतरण होने पर सभी पार्षदों में खुशी की लहर है। इस खुशी का इजहार नगर निगम गेट पर पार्षदो द्वारा मिष्ठान वितरण कर किया गया है। उन्होंने कहा कि हमें जनता ने वार्डो में विकास कराने के लिए चुना है। यदि कोई विकास कार्यो में बाधा डालने वाले का प्रयास करेगा तो आगे भी पार्षदों द्वारा विरोध किया जाएगा। मिठाई बांटने वालोँ मेँ सुशील चौहान , प्रमोद शर्मा, निमित शर्मा, अम्बर सिंह, आयुष तनेजा, शिव कुमार, किरन राठौर, रजनी रावत, सुनील कुमार, विधान रॉय, जितेंद्र यादव ,पार्षद प्रतिनिधि भुवन गुप्ता, महेंद्र आर्य, राकेश सिंह, विनय विस्वास, सोनू अनेजा राजेश जग्गा,धर्म सिंह कोली आदि मौजूद थे।

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img