Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडजय भोले से गुंजायमान हो उठा रुद्रपुर शहर

जय भोले से गुंजायमान हो उठा रुद्रपुर शहर

एफएनएन,रुद्रपुर : कल महाशिवरात्रि का पर्व है ।ऐसे में रुद्रपुर क्षेत्र से हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवरियों का तांता लग गया। पूरा रुद्रपुर शहर जय भोले के जाप से गुंजायमान हो उठा ।जगह-जगह पंडाल लगाये गए थे ।जहां कांवरियों का जोरदार स्वागत किया गया ,व विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया ।हर वर्ष महाशिवरात्रि पर्व से पूर्व हजारों की संख्या में कावड़िए पवित्र गंगाजल लेने हरिद्वार जाते हैं ।पिछले कुछ समय में से महिला कांवड़िया भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं।

आज कावड़ियों का अपने गंतव्य में पहुंचना प्रारंभ हो गया है। कल महाशिवरात्रि का पर्व है, ऐसे में आज प्रातः से ही काशीपुर रोड पर कांवड़ियों का जमावडा लग गया और हर तरफ जय भोले के उद्घघोष होने लगे ,जगह जगह पंडाल लगाकर कांवरियों का स्वागत किया गया, और डीजे की धुन पर भोले बाबा के भजनों पर कांवड़िए जमकर थिरके। पंडालों में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था।

कांवरियों के साथ-साथ अन्य लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। उनके आगमन को देखते हुए यातायात पुलिस सतर्क नजर आई और वाहनों की रफ्तार भी बेहद धीमी रही। आज शाम तक अथवा कल प्रातः तक कांवड़िए अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे और कल महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर पवित्र गंगाजल का जलाभिषेक करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments