Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशआईवीआरआई के मानद सदस्य बने मीरगंज विधायक डा. डीसी वर्मा, बधाइयों का...

आईवीआरआई के मानद सदस्य बने मीरगंज विधायक डा. डीसी वर्मा, बधाइयों का लगा तांता

  • आईवीआरआई के 14 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड में हुए शामिल, बरेली के आईवीआरआई, आईएआरआई जैसे संस्थानों के विकास-विस्तार की बढ़ी उम्मीद

*एफएनएन, *मीरगंज, बरेली:*
मीरगंज विधायक और उप्र पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डा. डीसी वर्मा को भारतीय पशु चिकित्सा परिषद (आईवीआरआई) के 14 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड का मानद सदस्य नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के मत्स्य, पशुपालन और डेयरी विभाग के संयुक्त सचिव उपमन्यु बसु के हस्ताक्षरों से जारी शासकीय परिपत्र में डा. वर्मा को यह प्रतिष्ठापूर्ण दायित्व प्रदान करने की महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। डा. वर्मा की नियुक्ति से बरेली में स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईवीआरआई) और भारतीय पक्षी अनुसंधान परिषद (आईएआरआई) के विकास और विस्तार को नई गति और ऊर्जा मिलने की पूरी उम्मीद है।

इस महत्वपूर्ण और अति गौरवशाली उपलब्धि पर मीरगंज के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता मुन्ना बाबू, भगवान सिंह गंगवार, सोमपाल शर्मा, तेजपाल फौजी, मीरगंज ब्लाक प्रमुख राजीव गुप्ता, संतोष शर्मा, रमेश चंद्र राजपूत फौजी, विधायक प्रतिनिधि संजय सिंह चौहान, सुनील शर्मा, चक्रवीर सिंह चौहान, अजय सक्सेना, संजीव शर्मा, राजीव गुप्ता, महीपाल सिंह, गौरव मिश्रा, धीरज चौहान, ओमेंद्र सिंह, सौरभ पाठक, कैलाश शर्मा आदि भाजपाइयों ने हार्दिक बधाइयां दी हैं।

इधर, बरेली के जोगीठेर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक लालबहादुर गंगवार समेत पूरे स्टाफ ने नियुक्ति पर विधायक डा. वर्मा को बधाइयां देते हुए उन्हें फूलमालाएं पहनाईं और स्मृति चिह्न, पुष्प गुच्छ भी भेंट किए।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments