03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राष्ट्रपति ट्रंप को मारना चाहता था ईरान, बेंजामिन नेतन्याहू का दावा

एफएनएन, नई दिल्ली: ईरान से बढ़ते तनाव के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान की इस्लामिक सरकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने की दो बार कोशिश की थी। फॉक्स न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने दावा करते हुए कहा, ” ईरान ट्रंप को मारना चाहता है। उनके लिए ट्रंप दुश्मन नंबर एक हैं। वो एक मजबूत और निर्णायक नेता हैं।”

नेतन्याहू के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने कभी ईरान से नर्म समझौते नहीं किए, बल्कि उनकी परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर सीधी चोट की। उन्होंने कासिम सुलेमानी को मारा और स्पष्ट कर दिया कि ईरान को न्यूक्लियर हथियार बनाने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

नेतन्याहू ने किया बड़ा खुलासा

नेतन्याहू ने खुलासा किया कि उनके घर पर भी एक मिसाइल दागी गई थी, जिससे वो खुद भी ईरान के टारगेट पर थे। उन्होंने खुद को ट्रंप का जूनियर पार्टनर बताया, जो ईरान की परमाणु ताकत को रोकने के लिए एकजुट हैं। इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि देश पर परमाणु हमले का सीधा खतरा था। ईरान के पास जल्दी ही परमाणु बम और 10,000 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलों की क्षमता हो सकती थी।

नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई, जिसे ऑपरेशन राइजिंग लायन नाम दिया गया है, इतिहास की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाइयों में से एक है। उन्होंने कहा, “हम सिर्फ अपनी सुरक्षा नहीं कर रहे, बल्कि दुनिया को एक परमाणु खतरे से बचा रहे हैं।”

Hot this week

Uttarakhand में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख वोटर ; 1.29 लाख नए नाम जुड़े

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मतदाता सूची के विशेष...

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img