03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ब्रिटेन का झंडा फहराए जाने के मामले में खुफिया एजेंसियों ने कसा शिकंजा, विदेशी लिंक एवं बैंक लेनदेन की जांच शुरू

एफएनएन, रुद्रपुर : पुलभट्टा क्षेत्र में ब्रिटेन का झंडा फहराए जाने के मामले में खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आरोपी के विदेशी लिंक एवं बैंक लेनदेन की जांच शुरू कर दी गई है। संदिग्ध मामला सामने आने के बाद जांच का दायरा बढ़ सकता है। जानकारी के अनुसार पुलभट्टा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे किनारे ग्राम बरी में विदेशी झंडा लगाने का मामला प्रकाश में आया था। ग्राम निवासी परमजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह द्वारा अपने घर पर ब्रिटेन का झंडा लगाए जाने के बाद तमाम लोगों ने इस स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान बताते हुए विरोध जताया था।

मामले की सूचना पर बरा चौकी चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर झंडे की वीडियोग्राफी करवाने के बाद झंडे को उतार कर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने भवन स्वामी आरोपी परमजीत सिंह के विरुद्ध आईपीसी की धारा 153 ए, 268 एवं 504 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के बाद नियमानुसार नोटिस देकर रिहा कर दिया था।

मामला संज्ञान में आने के बाद खुफिया विभाग की टीम पुलभट्टा थाने पहुंची और मामले की जानकारी हासिल की। थाना पुलिस से जानकारी के बाद खुफिया विभाग की टीम ने ग्राम बरी में आरोपी परमजीत सिंह के गांव में पहुंचकर जानकारी हासिल जुटाई।

बताया जा रहा है कि खुफिया विभाग द्वारा झंडा फहराने के आरोपी परमजीत सिंह के विदेशी लिंक से लेकर फंड ट्रांसफर की जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार इस बात की भी जांच की जा रही है कि ब्रिटेन का झंडा फहराए जाने के पीछे कोई विदेशी साजिश तो नहीं ?

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img