03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के सरकारी विभागों को प्रमाणित उत्पादों की खरीद के दिए निर्देश, स्टार्ट शुरू करने पर भी जोर

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड राज्य में औद्योगिक उत्पादों के मानकीकरण और गुणवत्ता के लिए राज्य स्तरीय समिति की चौथी बैठक बुलाई गई. इस दौरान मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को मानकीकृत और प्रमाणित उत्पादों की ही खरीद करने के निर्देश दिए.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड में विभिन्न उत्पादों के प्रमाणीकरण और मानकीकृत किए जाने के बाद ही उसकी खरीदारी की जाएगी. मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत और प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद करने के निर्देश दिए हैं. मुख्य सचिव ने भारतीय मानक ब्यूरो को राज्य में उत्पादों के प्रमाणीकरण के प्रशिक्षण से संबंधित अपना नियमित कैलेंडर जारी करने के लिए भी कहा है. उधर इससे जुड़े युवाओं को मानकीकरण, गुणवत्ता सुनिश्चितता, मैनेजमेंट सिस्टम और प्रमाणीकरण लैब प्रशिक्षण की व्यवस्था कर उन्हें स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित करने के भी निर्देश दिए हैं. उधर तमाम विभागों को ग्राम पंचायत स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के लिए कहा गया है.

राज्य स्तरीय समिति की बैठक के दौरान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने विभिन्न सुझाव को भी सुना और उसके बाद अधिकारियों को मानकीकरण एवं प्रमाणीकरण के मामले में गंभीर निर्णय लेने के निर्देश दिए. इस दौरान अधिकारियों को ग्राहकों एवं ग्राहक समूह के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए.

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने छात्रों और उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों को भारत मानक ब्यूरो के कार्यालय टेस्टिंग लैब और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में भी भ्रमण करवाने के निर्देश दिए. इसके अलावा उत्पादों के प्रमाणीकरण से संबंधित सूचना पट जिलाधिकारी कार्यालय सहित मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर लगवाने के भी निर्देश दिए गए हैं. मुख्य सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियों को अपनी प्रोक्योरमेंट पॉलिसी में प्रमाणीकरण एवं मानकीकरण को लागू करने के लिए संवेदनशील बनाए जाने की जरूरत भी बताई.

ये भी पढ़ें:- हरिद्वार: महिला की हत्या के खिलाफ धरना देना कांग्रेसियों को पड़ा भारी, आचार संहिता के उल्लंघन पर 26 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Hot this week

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...

Topics

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img