03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर : द्रोणा सागर रोड स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन में कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता राहुल रमनदीप के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट एवं समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों के समक्ष कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। क्षेत्र एवं प्रदेश का चहुमुखी विकास एकमात्र कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है, अन्य कोई नहीं। आज प्रदेश की जनता भाजपा की करनी व कथनी को समझ चुकी है और भाजपा की दलगत नीतियों से तंग आकर अब कांग्रेस को सत्ता सौंपने के लिए तैयार है।

कांग्रेस का हाथ थामने वालों में राहुल रमनदीप, राज सक्सेना, विक्रम परिहार, इंदरपाल सिंह, साक्षी राणा, भूपेंद्र चौहान, विमल चौहान, सुनील कुमार, शुभम कुमार, दलजीत सिंह कंबोज, विकास कुमार, नीरज कश्यप, साहिल खान, गौतम यादव, संजीव कुमार, अक्षय, जसविंदर जस्सी, विपिन राणा, सारिक हुसैन आदि युवा कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान मौजूद कांग्रेस जनों में मनोज जोशी एडवोकेट, मुक्ता सिंह, इंदु मान, अरुण चौहान, शशांक सिंह, प्रभात साहनी, गीता चौहान, त्रिलोक सिंह अधिकारी, राजू छीना, नितिन कौशिक, अनीस अंसारी, सुभाष पाल, मुशर्रफ हुसैन, सोनू मेहरा आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img