Thursday, March 5, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीभारतीय महिला अंजू बनी फातिमा, नसरुल्लाह से की कोर्ट मैरिज, पाकिस्तानी मीडिया...

भारतीय महिला अंजू बनी फातिमा, नसरुल्लाह से की कोर्ट मैरिज, पाकिस्तानी मीडिया का दावा

एफएनएन, दिल्ली : भारतीय महिला अंजू के पाकिस्तान जाने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। हालांकि, अब खबर ये आ रही है कि पाकिस्तान पहुंची भारतीय महिला अंजू ने पड़ोसी मुल्क के नसरुल्लाह से शादी कर ली है।

  • पाकिस्तानी मीडिया ने किया दावा

पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि अंजू ने नसरुल्लाह से कोर्ट मैरिज की है। साथ ही अंजू ने नसरुल्लाह से शादी करने के बाद इस्लाम धर्म भी अपना लिया है। उसने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है।

  • अंजू ने की नसरुल्लाह से की कोर्ट मैरिज

पाकिस्तानी चैनल जिओ टीवी ने दावा किया है कि अंजू ने दीर के रहने वाले नसरुल्लाह से कोर्ट मैरिज की है। दोनों ने एक जिला एवं सत्र न्यायाधीश की स्थानीय अदालत में शादी रचाई है।

पुलिस सुरक्षा के बीच नसरुल्लाह के घर भेजी गई अंजू

मलकंद डिवीजन के उप महानिरीक्षक नासिर महमूद सत्ती ने 35 वर्षीय अंजू और 29 वर्षीय नसरुल्लाह के निकाह की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला ने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद फातिमा नाम रखा है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय महिला को पुलिस सुरक्षा में अदालत से घर भेज दिया गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments