एफएनएन, किच्छा : नालंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 77 वां स्वतन्त्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर वाई डी भट्ट एवं प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। तत्पश्चात डायरेक्टर मृदुला किशोर, डॉक्टर राहुल किशोर व प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय परिसर में विविध प्रकार के सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसके अंतर्गत ग्रुप डांस कंपटीशन हुआ। प्री प्राइमरी ग्रुप, प्राइमरी ग्रुप के नन्हे मुन्ने बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।
देश भक्ति गीत पर आधारित हाउस वाइज डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आजाद हाउस, द्वितीय स्थान कलाम हाउस व नेहरू हाउस तथा तृतीय स्थान सुभाष हाउस ने प्राप्त किया। हाउस वाइज गायन प्रतियोगिता में भी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन तेजस्वी सिंह व सोनम राठौर ने किया। कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए डायरेक्टर डॉक्टर मृदुला किशोर ने छात्रों से कहा कि देश के प्रति अपने कर्तव्य व अधिकार को जाने तथा देश की अक्षुण्णता को बनाए रखने में अपना सहयोग दें।
कार्यक्रम का समापन करते हुए डा राहुल किशोर ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों को शाबाशी दी। देश के प्रति अपने कर्तव्य निर्वहन के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर आर एस बिष्ट,गीता उपाध्याय, रामपाल कश्यप , अमित बहुगुणा, ममता राय, पूजा सिंह, अनुग्रह शर्मा, आकाश अरोरा, करमजीत, उषा रानी, सरिता, मीनाक्षी, रमनदीप, गीता गुरुरानी, हरप्रीत कौर गीता सिंह, संध्या, गौरव थापा थे।






