03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

काली नदी पर दो अंतरराष्ट्रीय झूला पुलों का उद्घाटन, तीन हजार की आबादी होगी लाभान्वित

Spread the love

एफएनएन, धारचूला: Indo-Nepal Border: भारत-नेपाल के मध्य बहने वाली काली नदी पर गस्कू और मलघाट (मलघटिया) में दो अंतरराष्ट्रीय झूला पुलों का उद्घाटन किया गया। इन दो पुलों के साथ ही अब जिले की नेपाल से लगी सीमा पर नौ अंतरराष्ट्रीय झूल पुल हो चुके हैं।

काली नदी पर तवाघाट से गर्बाधार के बीच गस्कू और पांगला के निकट मलघाट पर दो अंतरराष्ट्रीय झूला पुलों का गुरुवार को उद्घाटन किया गया। गस्कू में बना पुल 140 मीटर लंबा है और भारक्षमता 42 टन है। वहीं मलघाट झूला पुल की लंबाई 135 मीटर है। दोनों पुलों के निर्माण से तीन हजार की आबादी लाभान्वित होगी।

गुरुवार को पुलों का उद्घाटन करने पहुंची जिलाधिकारी रीना जोशी को फूल मालाओं के साथ शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। पिथौरागढ़ की रीना जोशी और दार्चुला के जिलाधिकारी दीर्घ राज जोशी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर पुलों का उद्घाटन किया।

भारत की तरफ पुलों का उद्घाटन करते हुए डीएम रीना जोशी ने कहा किर भारत और नेपाल के मध्य रोटी बेटी का संबंध है। दोनों देश सांस्कृतिक रूप से जुड़े हैं। सीमा पर आवाजाही के दो पुलों के निर्माण से दोनों देशों के बीच आवाजाही सुगम हो जाएगी। नाते, रिश्तेदारी के अलावा अन्य अवसरों पर लोगों का मिलना जुलना रहेगा।

वहीं व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। दोनों देशों के संबंधों को अधिक प्रगाढ़ होंगे। इस मौके पर दार्चुला के जिलाधिकारी दीर्घ राज उपाध्याय ने कहा कि दोनों पुलों के निर्माण की मांग दोनों देशों की स्थानीय जनता विगत लंबे समय से कर ही थी। इस क्षेत्र में भारत नेपाल के मध्य पुल नहीं होने से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

पुलों के बनने से अब दोनों देशों के लोगों को सुविधा मिलेगी। दोनों देशों के मध्य संबंधों में अधिक प्रगाढ़ता आएगी। इस मौके पर एसएसबी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने जिलाधिकारी से झूला पुलों के पास बनी एसएसबी की चौकियों के लिए पेयजल और बिजली की व्यवस्था की मांग की । डीएम ने तत्काल व्यवस्था का आश्वासन दिया। वहीं उद्घाटन अवसर पर मौजूद नेपाल की जनता ने भी डीएम का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर एसडीएम डीडीहाट भगत फोनिया, तहसीलदार धारचूला सहित नेपाल के एसपी डंबर बिष्ट, डीएसपी तर्क राज पांडेय, दार्चुला के मेयर मंगल सिंह धामी सहित दोनों देशों के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। दोनों पुलों का निर्माण नेपाल द्वारा कि या गया है। पुल के उद्घाटन अवसर पर डीएम रीना जोशी ने पांगला जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और भारत नेपाल सीमा का भी निरीक्षण किया।

आज दो पुलों के उद्घाटन के बाद जिले की नेपाल से लगी सीमा पर नौ अंतरराष्ट्रीय झूला पुल हो चुके हैं। जिसमें उच्च हिमालय का सीता पुल, एलागाड़, धारचूला, बलुवाकोट, जौलजीबी, द्वालीसेरा, झूलाघाट, गस्कू और मलघाट हो चुके हैं। सीमा पर दो पुलों के निर्माण से दोनों देशों की स्थानीय जनता में खुशी व्याप्त है। दोनों तरफ नाते, रिश्तेदारी के चलते एक दूसरे के यहां आने जाने वालों की संख्या काफी अधिक रहती है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img