03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरदोई में घर से क्लीनिक जाने के लिए निकले फार्मासिस्ट का शवयूकेलिप्टस के बाग में पड़ा पाया गया, गोली मार कर हत्या

एफएनएन, हरदोई: यूपी के हरदोई में घर से क्लीनिक पर जाने के लिए निकले फार्मासिस्ट का शवयूकेलिप्टस के बाग में पड़ा पाया गया। इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों के द्वारा तहरीर में पुलिस को जो नाम दिए गए थे, उन्ही से पूछताछ करने पर इसका खुलासा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ फार्मासिस्ट के भाई का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर से कुछ नाम हटा दिए है। फिलहाल हत्या किए जाने की कोई पुख्ता वजह का पता नहीं चल पा रहा है। सारे मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

बताते चलें कि रविवार को मल्लावां कोतवाली के गुलबहा मजरा अटवारा चकोला निवासी 27 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र रामबाबू घर से क्लीनिक के लिए निकला था और उसके बाद वापस नहीं लौटा। उसके भाई विनय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि विनोद कुमार पेशे से फार्मासिस्ट था और उन्नाव ज़िले के गंज मुरादाबाद में हरदोई बार्डर पर निजी क्लीनिक चलाता था। उसने आगे बताया था कि उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमे लिखा था कि गंज मुरादाबाद के रहने वाले चार लोगों ने विनोद को गोली मार दी है। इस तरह का मैसेज आने से घबराए विनय ने यूपी-112 पर सूचना दी।

विनोद के घर वाले घबराए हुए थे, उसी बीच रविवार की सुबह फिर दोबारा विनोद के मोबाइल से अलग-अलग तीन मैसेज आ

ए, जिसमे  लिखा कि ‘उसके गांव की एक लड़की के भाई ने उसे तीन लाख रुपये देने को कहा है… वह चंडीगढ़ का शूटर है… लेकिन अब वह पेमेंट देने से मुकर गया, उसके भाई का शव रखा है, है तीन लाख रुपये दे जाओ और शव ले जाओ…’ उसके बाद आगे लिखता है कि ‘पैसे का जुगाड़ हो गया, ऐड्रेस शाम को बताएगा, अभी 2 घण्टे का वक्त है, उसे वापस भी जाना है’ इस तरह का मैसेज पढ़ने के बाद उसके बाद से विनोद के घर वालों के होश उड़े हुए थे।

पुलिस ने दी गई तहरीर के मुताबिक कुछ लोगों को हिरासत में लिया और उनके साथ सख्ती की। उसने आरोपी विशाल उर्फ भाईजी की निशानदेही पर बुधवार की रात करीब दो बजे विनोद कुमार का शव सुल्तानपुर गांव के करीब उझड़िया पीर की हज़ार के पास नहर के किनारे ज्वाला प्रसाद के यूकेलिप्टस के बाग से बरामद किया है।

विनोद के भाई विनय का कहना है कि उसके भाई की सिर में गोली मार कर

हत्या की गई। उसने आरोप लगाया है कि पुलिस तहरीर में दिए गए कुछ आरोपियों के नाम हटा रही है। आगे बताया कि आरोपी रामरतन पुत्र सकटे प्रसाद को मास्टर माइंड बताया और कहा पुलिस तहरीर से उसका भी नाम निकालने की फिराक में है।

यह भी पढ़ें:- शाही शादी में बारातियों ने 100, 200 से लेकर 500 के नोटों को कागज की तरह हवा में 20 लाख उड़ाते हुए नजर

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img