03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार: में महिला के बर्तन चमकाने के नाम पर सोने के कंगन लेकर फरार ठग

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में एक महिला के साथ ठगी का मामला सामने है. महिला ने पहले तो बर्तन चमकाने के दिए, इसके बाद ठग महिला के सोने के कंगन लेकर ही फरार हो गए. मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है.

हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बर्तन चमकाने का पाउडर बेचने का झांसा देकर घर में घुसे दो टप्पेबाज महिला के सोने के कंगन ठग कर फरार हो गए. ठगी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. जिसके बाद तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार शिवालिक नगर निवासी गुरजीत कौर के घर दो लोग आए और बर्तन चमकाने का पाउडर बेचने की बात कही. उन्होंने टेस्ट के लिए कुछ पाउडर देकर फिर एक हफ्ते बाद आने की बात कही. फिर बर्तन चमकाकर दिखाने की बात कही. महिला के बर्तन देने पर उसे चमका दिया.

दोनों ने पूछा कि और कुछ तो नहीं चमकाकर दिखाना है. तब सोने के कंगन निकालकर उन्हें दे दिए. दोनों ने गर्म पानी मांगा, जैसे ही महिला पानी लेने के लिए गई तो दोनों कंगन लेकर फरार हो गए. जब महिला वापस आई तो उसे ठगी होने का पता चला. फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई. उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी को देखा जा रहा है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. पुलिस टीम मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है.

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img