03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी में स्कूटी टकराने पर हेलमेट से पीटकर की थी युवक की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत लालकुआं-हल्द्वानी हाईवे पर दो स्कूटी में टक्कर हो गई. टक्कर के बाद एक स्कूटी सवार ने फोन कर अपने दोस्तों को बुला हेलमेट से पीट-पीट कर युवक को बुरी तरह घायल किया और मौके से फरार हो गये. घायल का कई दिनों तक अस्पताल में इलाज चला.

स्कूटी टकराने पर हुआ विवाद

आखिरकार गंभीर रूप से घायल युवक मौत के सामने जिंदगी की जंग हार गया और युवक की मौत हो गई है. युवक की मौत के बाद पुलिस ने घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है जिसको पुलिस तलाश कर रही है. परिजनों ने हल्द्वानी कोतवाली पुलिस में तहरीर में कहा है कि बमेटाबंगर केशव नारायणपुरम गुमटी लालकुआं निवासी संजय पांडे (32 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय नंद बल्लभ पांडे अपने मित्र संजय जोशी उर्फ सोनू पुत्र ललित चन्द्र जोशी निवासी दौलिया डी-क्लास हल्दूचौड़ के साथ बीती 7 मई को हल्द्वानी की ओर जा रहा था.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हेलमेट से की पिटाई

 गोरापड़ाव में उनकी स्कूटी दूसरी स्कूटी से टकरा गई और विवाद हो गया. दूसरी स्कूटी सवार ने फोन कर बाइक सवार 3 साथियों को बुला लिया. इस दौरान बालम, महेन्द्र और कुंदन ने संजय और सोनू को हेलमेट से बुरी तरह पीटा. लहूलुहान होकर दोनों बेहोश हो गए और आरोपी फरार हो गए. सोनू को होश आया तो उसने एंबुलेंस बुलाई जहां सुशीला तिवारी अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा था. 13 मई को संजय की मौत हो गई थी. पूरे मामले में संजय की मां ने हल्द्वानी कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ हत्या के मामले में तहरीर दी थी. जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

दो आरोपी गिरफ्तार

 हल्द्वानी कोतवाल उमेश मलिक ने मामले की जांच एसएसआई महेंद्र प्रसाद को सौंपी. इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को महेंद्र सिंह (35 वर्ष) पुत्र भूपाल सिंह निवासी चौसला मुखानी और कुंदन सिंह (24 वर्ष) पुत्र श्याम सिंह मानपुर गौलापार को कुंवरपुर गौलापार से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि तीसरे आरोपी बालम की तलाश की जा रही है. जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बताया जा रहा है की घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे थे. दो आरोपियों को पुलिस ने गौलापार से गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें:- समीक्षा बैठक में आवास नीति 2024 पर चर्चा, सीलिंग अवैध निर्माणों पर लापरवाह अफसरों को सस्पेंड करने के निर्देश

 

Hot this week

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img