Sunday, February 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडदेहरादून में रायपुर के वैदिक साधन आश्रम से 3 छात्र लापता, तीनों...

देहरादून में रायपुर के वैदिक साधन आश्रम से 3 छात्र लापता, तीनों चंडीगढ़ से यहां एडमिशन के लिए आए थे

एफएनएन, देहरादूनः राजधानी देहरादून में रायपुर के वैदिक साधन आश्रम में से तीन छात्र लापता हुए है। इस घटना के बाद गुरुकुल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस बच्चों की खोजबीन में जुटी है। बताया गया कि तीनों चंडीगढ़ से यहां एडमिशन के लिए आए थे।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रायपुर स्थित वैदिक साधन आश्रम तपोवन गुरुकुल की है। जहां गत 13 जून को तीन बच्चे लापता हो गए। बताया गया कि तीनों बच्चों को चंडीगढ़ के बाल आश्रम से यहां लाया गया था। ये तीनों मोहाली की ऊधमसिंह कॉलोनी के रहने वाले हैं। वहीं, गुरुकुल के प्रधानाचार्य रविंद्र आर्य ने बताया कि 3 जून को बाल आश्रम चंडीगढ़ से नीरज कोड़ा अपने साथ तीन बच्चों सूरज (13), विकास (13) और शिवम (10) को लेकर आए थे।

रविंद्र आर्य ने बताया कि उन्होंने नीरज कोड़ा को सूचित किया था कि आश्रम में गर्मियों की छुट्टियां होने वाली है। इस दौरान सभी बच्चे अपने-अपने घर जाएगे। बावजूद इसके नीरज कोड़ा बच्चों को यहां छोड़कर चले गए। इसी बीच अन्य बच्चों को घर वापिस जाते देख ये तीनों भी घर जाने के की जिद कर रहे थे। बताया कि बच्चों को छोड़ जाने के बाद नीरज ने उनसे बात तक करने से मना कर दिया। वहीं, 13 जून को तीनों आश्रम से गायब मिले।

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। परिजनों से भी संपर्क किया गया। लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। गुरुकुल के प्रधानाचार्य रविंद्र आर्य की शिकायत पर पुलिस ने नीरज कोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। चंडीगढ़ स्थित बाल आश्रम में भी बच्चों के लापता होने की सूचना दी गई है। इसके अलावा पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी है। परिजनों से भी संपर्क का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments