Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeउत्तर प्रदेशबरेलीबरेली में मास्क ना पहनने पर बैंक के सुरक्षाकर्मी ने ग्राहक को...

बरेली में मास्क ना पहनने पर बैंक के सुरक्षाकर्मी ने ग्राहक को मारी गोली, देखें वीडियो

एफएनएन, बरेली : कोतवाली क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ोदा में मास्क ना लगाने को लेकर ग्राहक और सिक्योरिटी गार्ड में विवाद हो गया जिसके चलते सिक्योरिटी गार्ड ने ग्राहक पर गोली चला दी। इस घटना में ग्राहक के पैर में गोली लग गई। घटना की जानकारी होते ही बैंक में मौजूद ग्राहक और स्टाफ में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना होते ही पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। एसएसपी, आईजी रेंज, एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर बैंक के अधिकारियों और बैंक स्टाफ के साथ बात की।

जानकारी के मुताबिक सुभाषनगर थाना क्षेत्र का रेलवेकर्मी राजेश बैंक में किसी काम से बिना मास्क लगाए पहुंचा था, सिक्योरिटी गार्ड केशव प्रसाद ने मास्क नहीं लगाने पर एतराज किया इसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है इसी दौरान गार्ड ने गोली चला दी जो केशव के पैर मे लगी, फिलहाल सिक्योरिटी गार्ड ने गोली जानबूझकर चलाने से इंकार किया है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भेज दिया साथ ही सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में ले लिया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments