03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

IMA Passing Out Parade 2026 : 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

एफएनएन, देहरादून : IMA Passing Out उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में शनिवार को 158वीं पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 515 जेंटलमैन और महिला कैडेट सैन्य अधिकारी बनकर अकादमी से पास आउट हुए। इनमें भारतीय सेना को 481 नए अधिकारी मिले, जबकि 16 मित्र देशों के 34 कैडेट भी प्रशिक्षण पूरा कर अपने-अपने देशों की सेनाओं में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

परेड की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रहीं। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को सम्मानित किया। इस बार पहली बार IMA से 9 महिला कैडेट भी अधिकारी बनकर निकलीं।

अकादमी के कैडेट विशाल कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं प्रिंस राज को सिल्वर मेडल और तेजस भट्ट को ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किया गया। टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स में हृषभ मिश्रा को TGC सिल्वर मेडल मिला, जबकि स्पेशल कमीशन श्रेणी में बोधराज थापा को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति के संबोधन के बाद कैडेटों ने अंतिम पग भरकर भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में प्रवेश किया। समारोह के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम का समापन पारंपरिक पीपिंग सेरेमनी के साथ हुआ, जिसमें नव नियुक्त अधिकारियों के कंधों पर रैंक सजाई गई।

Hot this week

Kashipur में सड़क पर आमने-सामने दौड़े दो बाघ, कार सवार ने बनाया हैरान कर देने वाला VIDEO

एफएनएन, काशीपुर : Kashipur देर रात हेमपुर प्रतापपुर रोड...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img