03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लंबे समय डटे 9 उप निरीक्षकों के आईजी रिद्धिमा अग्रवाल ने किये तबादले

एफएनएन, अल्मोड़ा : अल्मोड़ा में लंबे समय डटे नौ उप निरीक्षकों के आईजी रिद्धिमा अग्रवाल ने तबादले कर दिए हैं। उनके स्थान पर 15 नए उप निरीक्षक अल्मोड़ा आएंगे। ये उप निरीक्षक ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले से आएंगे। स्थानांतरण सूची के अनुसार अल्मोड़ा में 15 एसआई भेजकर उनकी संख्या बढ़ाई गई है।

आईजी कार्यालय से जारी सूची के अनुसार 12 लोग ऊधमसिंह नगर से अल्मोड़ा और तीन नैनीताल से अल्मोड़ा भेजे गए हैं। यहां लंबे समय से तैनात नौ एसआई का स्थानांतरण किया गया है। दो एसआई को नैनीताल जिले में भेजा गया है और सात को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है।

अल्मोड़ा में 15 नए एसआई आने के बाद अल्मोड़ा पुलिस को कानून व्यवस्था में बेहतरी आने की उम्मीद है। ऊधमसिंह नगर से धर्मेंद्र कुमार, कपिल कंबोज, प्रदीप पंत, उमेश कुमार, विक्रम ध्यानी, विनोद सिंह, गणेश दत्त भट्ट, होशियार सिंह, नेहा ध्यानी, नंदन सिंह रावत, बबीता गोस्वामी और बीना धपोला को अल्मोड़ा भेजा गया है। एसआई महेंद्र राज सिंह, प्रीति, गगनदीप, नैनीताल से अल्मोड़ा भेजा गया है।

अल्मोड़ा जिले से बलवीर सिंह, बसंत लाल, संतोष तिवारी, धरम सिंह, हेमा कार्की, बृजमोहन भट्ट, बरखा कन्याल को ऊधमसिंह नगर भेजा है जबकि विजय नेगी, रिंकी नैनीताल स्थानांतरण किया है।

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img