Wednesday, March 18, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडशॉपिंग वेबसाइट पर आप भी खरीदते हैं पैसे तो ये खबर पढ़ें,...

शॉपिंग वेबसाइट पर आप भी खरीदते हैं पैसे तो ये खबर पढ़ें, आपका पुराना खुला प्रस्ताव

एफएनएन, हल्द्वानी : अनजान व्यक्ति को एटीएम व आधार नंबर बताना महिला को महंगा पड़ गया। रिफंड के नाम पर ठग ने पहले अव्वलडेस्क एप डाउनलोड कराया। इसके बाद अलग-अलग बार में बैंक खाते से 6.73 लाख रुपये निकल लिए।

काठगोदाम पुलिस के अनुसार, हल्द्वानी निवासी महिला के पास शुक्रवार को राहुल मंडल नाम के युवक का फोन आया, जिसने खुद को शापिंग वेबसाइट का कस्टमर केयर अधिकारी बताया और महिला को एक आनलाइन शापिंग कंपनी का रिफंड भेजने का झांसा दिया। ठग ने अव्वलडेस्क एप डाउनलोड कराया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

रिफंड भेजने का झांसा दिया

पहले दो बार में जालसाज ने महिला के फोन से 14291 रुपये काट लिए। तीसरी बार में 15942 रुपये वापस करने की बात कहकर ट्रांजेक्शन पिन, आधार नंबर, एटीएम पिन दर्ज करने को बोला। ठग के बताने पर महिला ने सारी जानकारी एप पर अपलोड कर दी।

कुछ देर बाद तीन अलग-अलग बैंक खातों से 6.73 लाख रुपये गायब हो गए। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध धोखाधड़ी की प्राथमिकी की है। इसकी सूचना साइबर सेल को भी दी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments