एफएनएन, अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने पर एक हाथ में विकास की छड़ी होगी तो दूसरे हाथ में बुलडोजर की स्टेयरिंग होगी। प्रदेश में विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा साथ ही माफियाओं और गुंडों के खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी।
उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा आतंकवादियों के साथ है। वो राज्य का विकास नहीं चाहते हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश में रामराज्य स्थापित करने के लिए काम कर रही है। भाजपा प्रदेश में मजबूत और स्थायी सरकार देगी।