03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

खुद कबूल किया जुर्म: पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति

एफएनएन, पिथौरागढ़ : सीमांत जिले पिथौरागढ़ से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां मामूली से विवाद में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी पति ने खुद ही पुलिस के सामने जाकर आत्मसमर्पण किया. ये वारदात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम राजेश राम है, जो मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के ही मूनाकोट ब्लॉक के कानड़ी गांव का रहने वाला है. राजेश राम का परिवार पिथौरागढ़ नगर के जाखनी में किराए के मकान में रह रहता है, लेकिन वो महाराष्ट्र में नौकरी करता है.

पुलिस ने बताया कि राजेश राम एक हफ्ते पहले ही महाराष्ट्र से घर लौटा है. शनिवार तड़के राजेश राम का किसी बात पर अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया. बातों-बातों में विवाद इनता बढ़ गया है कि राजेश राम ने गुस्से में आकर सुबह करीब साढ़े चार बजे चाकू से पत्नी नीलम (30 वर्ष) पर हमला कर दिया. इस हमले में नीलम की मौके पर ही मौत हो गई. पत्नी की हत्या करने के बाद राजेश राम खुद ही पुलिस के पास पहुंचा और उन्हें पूरा मामला बताया.

पुलिस ने राजेश राम के घर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस ने बताया कि शुरुआती तौर पर मामला घरेलू विवाद का लग रहा है. हत्या के पीछे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

पुलिस ने बताया कि राजेश राम महाराष्ट्र में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है. वह करीब एक सप्ताह पहले ही अवकाश लेकर घर आया था. परिवार के लोगों और पड़ोसियों के अनुसार दंपती के बीच अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी.

पिथौरागढ़ कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. शव का पंचायतनामा भर लिया गया है और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है. साथ ही आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है.

Hot this week

Gyanesh Kumar के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, जंतर-मंतर पहुंचे सौरभ भारद्वाज हिरासत में

एफएनएन, दिल्ली : Gyanesh Kumar दिल्ली में चुनाव आयोग...

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img