03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अलीगढ़ में छह साल की बच्ची से रेप, शव सड़क पर रख प्रदर्शन

Spread the love

एफएनएन, अलीगढ़ :  हाथरस में दलित युवती के साथ गैंगरेप के बाद उसकी मौत के मामले में देशभर में गुस्सा है। लेकिन बेटियों के साथ हैवानियत के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। अब अलीगढ़ जिले के इगलास गांव में  एक छह साल की नाबालिग बेटी दुष्कर्म के बाद मौत का मामला सामने आया है। इस बच्ची के साथ भी बलात्कार हुआ था  बच्ची की मौत से गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया।  पीड़िता के परिजनों की मांग है कि जब तक सही आरोपी नहीं पकड़ा जाएगा और इगलास कोतवाल को निलंबित नहीं किया जाएगा, तब तक वे बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है, लेकिन परिवार का आरोप है कि पुलिस ने सही आरोपी को नहीं पकड़ा है।

एसओ को सस्पेंड करने की मांग

जानकारी के अनुसार 15 दिन पहले सादाबाद क्षेत्र के मई जटोई निवासी छह साल बच्ची के साथ अलीगढ़ जिले के इगलास गांव में रेप की घटना हुई थी। पीड़िता बच्ची का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था और इस इलाज के दौरान उसकी मौत के बाद अब परिवार वालों का गुस्सा फूट पड़ा है। इस मामले में अब समाजवादी पार्टी के एमएलसी सुनील यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। जबकि पीड़िता के पिता ने इगलास थाने के एसओ पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए सस्पेंड किए जाने की मांग की है। पीड़िता के पिता ने कहा कि मेरी मांग है कि असली अपराधी को गिरफ्तार किया जाए और इगलास के एसओ को सस्पेंड किया जाए। पिता ने शिकायत कि है कि जिला प्रशासन उनके कहने पर भी मामले पर सुध नहीं ली है। बहरहाल, परिवार धरने पर बैठा है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img