बड़ी समस्या कैसे चलेगा मानसून सत्र उपनेता प्रतिपक्ष भी कोरोना संक्रमित

एफएनएन, देहरादून: नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के कोरोना पाॅजिटव आने के बाद मंगलवार को विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा भी संक्रमित मिले है। ऐसे में बड़ी समस्या 23 सितंबर को होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर हो गई है। हालांकि यह सत्र एक दिन का होगा। सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा। कोरोना संक्रमण से सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के विधायक जूझ रहे हैं। भाजपा के करीब 13 विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि नेता प्रतिपक्ष समेत विपक्ष कांग्रेस के तीन विधायक। हालांकि, कई विधायक कोरोना को मात दे चुके हैं। इस बीच रविवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए, जबकि नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश को उपचार के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में सत्र में न तो विधानसभा अध्यक्ष मौजूद रहेंगे और न नेता प्रतिपक्ष अब उपनेता प्रतिपक्ष के भी संक्रमित होने से समस्या बढ़ गई है।

20 विधेयक होंगे पेश

विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की रविवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सत्र के दौरान लगभग 20 विधेयक पेश किए जाएंगे। साथ ही विपक्ष की ओर से चार विषयों पर कार्यस्थगन लाया जाएगा। संभवतया यह पहला अवसर है जब सत्र महज एक दिन की अवधि का होगा। उधर, संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक के अनुसार मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए विपक्ष ने सत्र के आयोजन में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया है।

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img