03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

सिलेंडर से आग लगने से घर का सामान जलकर राख, 8 साल का बच्चा और महिला झुलसी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में देर शाम खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लग गई. 8 वर्षीय बच्चा और एक महिला आग की चपेट में आने से झुलस गए. स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया. आनन-फानन में मौके पर पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाया. आग लगने से घर का सामान जलकर राख हो गया, जबकि एक बाइक भी आग की चपेट में आई है. वहीं रुद्रपुर के तीनपानी में एक टायर के गोदाम में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया.अग्निशमन विभाग घटना की जांच में जुटा हुआ है.

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में गैस पर खाना बनाते समय अचानक आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और उसका 8 वर्षीय बच्चा झुलस गए. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. जानकारी के अनुसार कृष्णा कॉलोनी निवासी अरविंद के घर पर अचानक गैस से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया.

आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर में खड़ी एक बाइक भी इसकी चपेट में आ गई और पूरी तरह जलकर राख हो गई. आग की भयावहता को देखकर परिवार के लोग घबरा गए और शोर मचाने लगे, जिसके बाद पड़ोसी भी मदद के लिए दौड़ पड़े. स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी. सिलेंडर में आग लगने की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा आग आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

Topics

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img