Tuesday, February 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडबनभूलपुरा में बर्खास्त कर्मचारी के घर छापा, भारी मात्रा में अवैध हथियारों...

बनभूलपुरा में बर्खास्त कर्मचारी के घर छापा, भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी: उत्तराखंड के सबसे संवेदनशील इलाके नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा से फिर चौंकाने वाली खबर है. यहां ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’ के दौरान सत्यापन अभियान के दौरान शिक्षा विभाग के एक बर्खास्त कर्मचारी के घर से दो तमंचे और 17 अवैध कारतूस बरामद किए गए हैं. 60 साल के बर्खास्त कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बर्खास्त कर्मचारी के घर से अवैध हथियारों का जखीरा मिला: नैनीताल एसएसपी के आदेश पर जनपद में सघन चेकिंग अभियान और सत्यापन की कार्रवाई चल रही है. सत्यापन के दौरान बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने एक घर से दो तमंचे व 17 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इन अवैध हथियारों को रखने के आरोप में शिक्षा विभाग से बर्खास्त 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है.

60 साल का है आरोपी मोबिन खान: पुलिस के मुताबिक सोमवार देर शाम अभियान के दौरान टीम को सूचना मिली कि गौजाजाली उत्तर क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध तमंचा रखे हुए है. ये शख्स परिजनों को धमकाकर झगड़ा करता है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निकट आयशा मस्जिद निवासी 60 वर्षीय मोबिन खान को घर पर दबोच लिया.

घर में हथियारों का जखीरा देखकर पुलिस भी हैरान: परिजनों की मौजूदगी में जब घर की तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई. तलाशी के दौरान एक 315 बोर तमंचा, दो कारतूस 315 बोर, एक 12 बोर तमंचा, चार कारतूस 12 बोर, एक कारतूस 7.62 बोर जो कि एके 47 में यूज होता है मिला. एक डिब्बे में रखे दस कारतूस 7.65 बोर बरामद किए गए.

नैनीताल के एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने कहा कि-सीएम के आदेश पर जिले में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है. सोमवार को नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस को ठोस जानकारी मिली थी कि एक आपराधिक व्यक्ति को कोर्ट से सजायाफ्ता है, उसके पास अवैध हथियार हैं. मोबिन खान के घर पर छापा मारा तो उसके घर से अवैध हथियार और कारतूस मिले हैं.

मोबिन खान शिक्षा विभाग से बर्खास्त है. 2017 में इस पर पॉक्सो एक्ट लगा था. इस मामले में ये अदालत से सजायाफ्ता है. हाईकोर्ट में अपील पर बेल आउट है. इस पर हमने ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत कार्रवाई की है. हमारी टेक्निकल टीम इससे पूछताछ करते हुए ये पता लगाएगी कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध असलहे ये कहां से और किस प्रयोजन से लाया था. -डॉक्टर मंजूनाथ टीसी, एसएसपी, नैनीताल-

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments