03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आग की भेंट चढ़ा मसूरी स्थित होटल द रिंक, किसी जमाने में था एशिया का सबसे बड़ा वुडन फ्लोर का स्केटिंग रिंक

Spread the love
एफएनएन, देहरादून : मसूरी स्थित होटल द रिंक किसी जमाने में एशिया का सबसे बड़ा वुडन फ्लोर का स्केटिंग रिंक हुआ करता था, लेकिन आज रविवार सुबह 12 कमरों के इस खूबसूरत होटल की तस्वीर ही बदल गई। होलट में सुबह चार बजे आग लग गई। इस दौरान होटल का मालिक कमरे में सो रहा था। जैसे ही आग लगने का आभास हुआ वह खिड़की तोड़ कर बाहर निकला।

उत्तराखंड के मसूरी शहर में कुलड़ी कैमल बैक में होटल द रिंक में भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और धुएं से इलाका पट गया। सूचना पर फायर और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। आग की घटना से आसपास दहशत का माहौल है। होटल में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा था।

अंदर से सभी कर्मचारी सही सलामत निकल गए थे। आग से अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। उत्तराखंड फायर सर्विस ने बयान जारी करते हुए कहा है कि आग नियंत्रण में है। स्थानीय लोगों के अनुसार, होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। वर्तमान में यहां पर 30 कमरों का होटल संचालित हो रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 5 बजे लोगों ने होटल से धुआं और आग की लपटों को देखा।
आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी है। होटल के नीचे सड़क पर खड़े दो वाहन भी आग की चपेट में आ गए हैं।कैमल बैक में सड़क पर खड़े वाहनों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर ले जाने में मुश्किल हुई। आग बुझाने के लिए स्थानीय लोग भी सहयोग किया। बताया जा रहा है कि होटल अधिकांश रूप से लकड़ी का बना था। होटल मालिक को खिड़की तोड़कर दमकल कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img