03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा पिकअप वाहन, एक युवक की मौत, एक घायल

Spread the love

एफएनएन, श्रीनगर: उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में हादसों की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आज एक बार फिर सुबह सुबह नेशनल हाइवे 58 पर शिवमूर्ति के पास हादसा हो गया. यहां एक पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. स्थानीय लोगों ने जब वाहन खाई में गिरने की आवाज सुनी तो वो घटना स्थल की तरफ भागे.

लोगों ने देखा कि एक वाहन गहरी खाई में गिरा हुआ था. आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना देवप्रयाग पुलिस को दी. सूचना मिलते ही देवप्रयाग सहित आसपास की चौकियों की रेस्क्यू टीमें घटना स्थल पर पहुंची. तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया. दो घायलों को सड़क पर लाया गया. इनमें से एक घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी. दूसरे घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

घटना के अनुसार आज सुबह 06:09 बजे MDT के माध्यम से थाना देवप्रयाग को सूचना मिली कि शिव मूर्ति के पास एक पिकअप रोड से नीचे गिर गया है. उसमें 02 व्यक्ति घायल हैं. सूचना पाकर थाना देवप्रयाग, चौकी बछेली खाल से फोर्स आपदा राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा शिव मूर्ति के पास जल निगम टैंक वाली रोड के समीप NH-58 (ऋषिकेश-बदरीनाथ) के पास एक पिकअप UK12CA -0295 अनियंत्रित होकर हाईवे से लगभग 40-50 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था.

दुर्घटना में पिकअप चालक सुमित पुत्र हेम सिंह (उम्र लगभग 29 वर्ष) निवासी ग्राम बिरसडी, ब्लॉक कोट, पट्टी कंडवालस्यू, जनपद पौड़ी गढ़वाल के सिर पर चोट लगने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई थी. सुमित के गांव का ही उसका साथी धीरेंद्र पुत्र सुल्तान सिंह (उम्र लगभग 36 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस द्वारा सरकारी वाहन से मृतक व घायल को CHC बागी, देवप्रयाग भिजवाया गया है. परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गयी है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. देवप्रयाग एसएचओ महिपाल रावत ने बताया कि ये घटना आज सुबह हुई. इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि एक घायल हो गया जिसे अस्पताल भर्ती कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:- पिथौरागढ़ में बोल्डर की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, टाइल्स लगा रहे मिस्त्री की तीसरी मंजिल से गिरकर गई जान

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img