03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

शहर की सड़कों पर फिर दिखी गुंडागर्दी, युवकों के दो ग्रुप आपस में भिड़े

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : शहर में लगातार गुंडई के मामले सामने आ रहे हैं. पिछले सप्ताह आईटीआई गैंग के बीच तलवार और चाकू से हमले का मामला सामने आया था. जिसके बाद रोड़वेज स्टेशन के पास फिर युवकों की गुंडागर्दी सामने आई है, जहां जमकर लात घूंसे चले. खुलेआम मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. मारपीट के दौरान महिलाओं से भी बदसलूकी की गई. वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घटना की जांच चल रही है.

बताया जा रहा की बाइक सवार दो गुटों में विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि दोनों गुट आपस में भिड़ गए. घटना हल्द्वानी कोतवाली से कुछ दूरी पर हुई है. सूचना के बाद तुरंत मौके पर पुलिस पहुंच गई, इसके बाद मामला शांत हुआ. युवकों की खुलेआम गुंडागर्दी चलती रही, मौके पर भीड़ जमा हो गई जो तमाशबीन बनी रही.सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है पूरे मामले की जांच की जा रही है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
पुलिस का कहना कि अभी तक किसी किस तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है. तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने पर पुलिस पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि शहर में लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस रोकने में नाकामयाब दिख रही है. वहीं कोतवाली से कुछ दूरी पर हुई इस घटना में पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोलकर रख दी है.

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img