03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गुरुकुल कांगड़ी विवि के दीक्षांत समारोह में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, छात्रों को देंगे डिग्री

एफएनएन, देहरादून : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बृहस्पतिवार को उत्तराखंड पहुंचे हैं। आज वे तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सबसे पहले वे गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के 113वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे। यहां वे 182 छात्रों को गोल्ड मेडल व 181 छात्रों को पीएचडी की उपाधि देंगे।

विवि के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि विवि के 113वें दीक्षांत समारोह में 8 वर्षों के करीब 1800 छात्र-छात्राओं को स्नातक, परास्नातक, पीजी डिप्मोला, पीएचडी और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2014 से लेकर वर्ष 2022 तक के छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह में उपाधि देने के लिए आमंत्रित किया है। इस दौरान गृहमंत्री को संस्कृत भाषा में अंकित विद्यामार्तण्ड की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। उन्होंने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी। कहा कि अगली रामनवमी पर भगवान श्री राम अयोध्या में भव्य राम मंदिर में विराजमान होंगे। आपको गर्व होगा कि आप आजादी के अमृत महोत्सव और महर्षि दयानंद के शताब्दी वर्ष वाले छात्र-छात्रएं हैं।

अमित शाह गुरुकुल के बाद ऋषिकुल और पतंजलि में होने वाले कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री की तीरथ सिंह रावत भी पहुंचे।

दोपहर पौने तीन बजे से पौने चार बजे तक ऋषिकुल बहुद्देश्यीय कार्यक्रम पैक्स कंप्यूराइजेक्शन का शुभारंभ करेंगे। चार बजे पतंजलि जाएंगे। यहां वे संन्यास दीक्षा महोत्सव में शामिल होंगे। पतंजलि के कार्यक्रम से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। पतंजलि में संन्यास दीक्षा समारोह में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंच चुके हैं।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने का कार्यक्रम जारी हो गया है। मुख्यमंत्री सुबह सवा ग्यारह बजे डामकोठी में पहुंचेंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी संभावना है।

  • पुलिस का रहेगा सख्त पहरा
अमित शाह के दौरे को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों का पहरा रहेगा। गृहमंत्री की सुरक्षा में 1500 पुलिसकर्मियों के अलावा तीन बटालियन पीएसी, तीन बीडीएस की टीम मुस्तैद रहेंगी। सुरक्षा के दृष्टिगत दो एसपी, चार एएसपी, 15 सीओ, आठ इंस्पेक्टर, 66 एसआई, सात एएसआई, 99 हेड कांस्टेबल, 300 कांस्टेबल, 70 महिला कांस्टेबल, एक टीआई, सात टीएसआई, 34 ट्रैफिक हेड कांस्टेबल, तीन टीम पीएसी और तीन टीम बीडीएस की तैनाती रहेगी।

Hot this week

uttarakhand में होमस्टे को मिलेगी ग्रीन पहचान, पर्यटन विभाग ने शुरू की नई पहल

एफएनएन, देहरादून : uttarakhand में पर्यटन को अधिक सतत...

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img