Tuesday, March 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडलोकसभा चुनाव में शराब सप्‍लाई करने को घर को ही बना दिया...

लोकसभा चुनाव में शराब सप्‍लाई करने को घर को ही बना दिया ‘ठेका’, पुलिस ने मारा छापा, शराब की 52 पेटी बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : काठगोदाम पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। घर को मदिरा की दुकान बनाकर शराब बेच रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अंग्रेजी व देसी शराब की 52 पेटी बरामद हुई है।

काठगोदाम पुलिस को सूचना मिली कि चिड़ियाघर के पास रामलाल कालोनी गौलापार निवासी आरोपित मनीष कुमार अपने घर से शराब बेच रहा है। इस पर थानाध्यक्ष विमल मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने घर में छापा मारा। घर के अंदर 20 पेटी अंग्रेजी व 32 पेटी देसी शराब बरामद हुई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

आरोपित मनीष कुमार ने बताया कि उसने चुनाव के दौरान शराब सप्लाई करने के लिए घर में पेटियां जमा की थीं। गांव व दूसरे क्षेत्र से आने वालों को वह बाजार रेट पर शराब बेच रहा था। पुलिस ने मनीष कुमार पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और शराब की पेटियों को सील कर दिया है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

टीम में खेड़ा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार, मल्ला काठगोदाम चौकी इंचार्ज फिरोज आलम, दमुवाढूंगा चौकी इंचार्ज महेंद्र राज, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, चंदर सामंत, संतोष कुमार, योगेश कुमार व बसंत टम्टा आदि मौजूद रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments