03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी में प्रेमिका के घर पर मिला हिस्ट्रीशीटर बदमाश का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक युवक का शव उसके प्रेमिका के घर से बरामद किया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि प्रेमी पिछले 15 दिनों से अपनी प्रेमिका के घर में रह रहा था. प्रेमी बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी था.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हिस्ट्रीशीटर का शव प्रेमिका के घर में मिला

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा उत्तर उजाला नमरा मस्जिद के पास रहने वाला अजीम (30 वर्ष) नई बस्ती में अजीम मरियम बैंक्वेट हॉल के पास रहने वाली एक महिला के प्रेम में पड़ गया था. अजीम अपने पत्नी, बेटे और परिवार को छोड़ कर पिछले 15 दिन से प्रेमिका के घर पर ही रह रहा था. मंगलवार को उसका शव प्रेमिका के घर में फंदे से लटका मिला.

प्रेमिका पर हत्या का आरोप

अजीम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अजीम के परिजनों ने उसकी प्रेमिका के चरित्र पर सवाल उठाए. उन्होंने उस पर हत्या कर अजीम के शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है. बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. अजीम के परिवार की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है. तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:- मेले में तलवार से युवक की हत्या करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल, ये था विवाद का कारण

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img