Sunday, March 15, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडआपदा से प्रभावित किसानों की मुआवजा राशि बढ़ाए जाने के लिए ट्रैक्टर...

आपदा से प्रभावित किसानों की मुआवजा राशि बढ़ाए जाने के लिए ट्रैक्टर लेकर धरना स्थल पर पहुंचे हरीश रावत, कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

एफएनएन, देहरादून : आपदा प्रभावित किसानों की मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। हरदा ट्रैक्टर में सवार होकर धरना स्थल पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थकों की भी भारी भीड़ जुट गई।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आपदा से प्रभावित किसानों की मुआवजा राशि बढ़ाए जाने के लिए शनिवार को धरना स्थल पहुंचे। पुलिस ने हाथीबड़कला के पास बेरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे जाने से रोक दिया।
हरीश रावत का आरोप है कि सरकार ने जगह-जगह बेरिकेडिंग लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धरना स्थल पर पहुंचने रोका है, लेकिन पार्टी अपनी किसानों के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज को उठाएगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments