03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार के लक्सर में दिनदहाड़े दो युवकों को गोली मारी, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • एसपी देहात ने भी किया मौका मुआयना, घायल को हायर सेंटर रिफर किया

एफएनएन, हरिद्वार: जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बसेड़ा गांव में दिनदहाड़े दो युवकों को गोली मार दी गई है।अज्ञात बदमाशों द्वारा किए गए इस हमले में 27 वर्षीय जैकी नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ दूसरा 17 वर्षीय दीक्षित नाम का युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

दिनदहाड़े हुई इस खूनी वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। इसके साथ ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी आक्रोश है और मौके पर भारी भीड़ जमा होने के चलते पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने मौके का मुआयना करते हुए कोतवाली पुलिस को तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img