Sunday, March 29, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहरिद्वारः बहादराबाद में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से...

हरिद्वारः बहादराबाद में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई; 4 युवकों की मौत…1 गंभीर घायल

एफएनएन, हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। दरअसल, बीती देर रात हरिद्वार के बहादराबाद में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। वहीं, इस जोरदार टक्कर में कार सवार लोगों में 4 की मौत हो गई है। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार की देर रात हरिद्वार में बहादराबाद थाना क्षेत्र के शनिदेव मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां हरियाणा से हरिद्वार घूमने आ रहे पांच युवकों की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्करा गई। इस दौरान टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना मिली है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

इस हादसे में मृतकों की पहचान केयर सिंह(35) पुत्र दिलीप सिंह, आदित्य(38) पुत्र हवा सिंह, मनीष(36) पुत्र बलवान, प्रकाश(40) पुत्र रघुवीर के रूप में हुई है। जबकि महिपाल पुत्र घासीराम गंभीर रूप से घायल है। वहीं, इस मामले में थाना अध्यक्ष ने बताया कि पांचों युवक हरियाणा के रहने वाले थे। इसके अतिरिक्त मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments